कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

इंदौर- जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा के मार्गदर्शन मे संचलित पोरवाल युथ क्लब द्वारा नरसिंह मंदिर छत्रीबाग परिसर मे स्थित नरसिंह मंदिर मे कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दिनांक 07 सितंबर गुरूवार को शाम 7 बजे से श्रृंगार दर्शन, मटकी फोड़, बच्चों के लिये राधा-कृष्ण वेशभुषा, महिलाओं के लिये यशोदा वेशभुषा,पालना श्रृंगार,कपल मटकी फोड़ (सभी आयुवर्ग के लिये) आदि प्रतियोगिता का आयेजन रखा गया है। जिसमे प्रथम,द्वितीय और प्रोत्साहन पुरस्कारों का वितरण समाज के पदाधिकारियों किया गया। रात बारह बजते ही शंख,घंटे घडि़याल बजाकर महाआरती की गयी तत्तपश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सफल आयेजन के लिये आभार उत्सव समिती के संयोजक मोहनजी धनोतिया द्वारा किया गया।