पोरवाल महिला मंडल अहमदाबाद की सभी महिलाओं द्वारा तिरंगे के थीम पर रंगोली बनाई


पोरवाल महिला मंडल अहमदाबाद द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पोरवाल महिला मंडल अहमदाबाद की सभी महिलाओं द्वारा तिरंगे के थीम पर रंगोली बनाई गईं एवं नन्ने मुन्ने बच्चों द्वारा देश भक्ति के गानों पर डाँस एवं गीत की प्रस्तुति दी गयी। रंगोली प्रतियोगिता के जज विपुल चौधरी (गुज़रात प्रदेश अध्यक्ष अ.भा. पोरवाल महासभा) , अनूप मांदलिया (गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष अ.भा. पोरवाल महासभा) , निलेश रत्नावत (गुजरात प्रदेश अध्यक्ष अ.भा. पोरवाल युवा संगठन) , जितेंद्र चौधरी ( ज़िलाध्यक्ष अ.भा. पोरवाल युवा संगठन) , श्यामजी रत्नावत (वरिष्ठ पोरवाल समाज अहमदाबाद) द्वारा 3 टीम विजेता जाहिर करी। जिसमें
प्रथम : किट्टू संघवी, आयुषी डपकरा, प्रियंका डपकरा
द्वितीय : कविता काला, नीलू धनोतिया, किरण चौघरी
तृतीय : दीपिका रत्नावत, मोना चौधरी, पूजा रत्नावत रहे।
पोरवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी द्वारा पोरवाल महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती साधना डपकरा, कविता काला एवं विध्या चौधरी का सम्मान पत्र देकर संम्मानित किया गया।
कार्यक्रम सफल संचालन नीलू धनोतिया द्वारा किया गया एवं अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी द्वारा कार्यक्रम में विशेष सहयोगी शिल्पा शाह, कविता काला तृप्ति चौधरी, कौशल्या रत्नावत, मोना चौधरी, प्रेमिला धनोतिया, अंजु चौधरी, प्रीति मांदलिया,मंजु डपकरा एवं सभी पोरवाल समाज की महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।
