10 की उम्र में सार्थक ने बनाया विश्वकीर्तिमान

पोरवाल समाज का गोरव

मालवांचल की नन्ही प्रतिभा सार्थक डपकरा ने 10 वर्ष की उम्र में 2 विश्वकीर्तिमान बनाकर मंदसौर जिले का नाम रोशन कर दिया
सार्थक ने पहला विश्वकीर्तिमान 2 साल पहले 30 सेकंड में 120 बार फ्रंट तो जम्प करके बनाया था दूसरा विश्वकीर्तिमान हाल ही में
नन्हे सार्थक ने हनुमान चालीसा का पाठ 1मिनट 36 सेकंड में कर नया विश्वकीर्तिमान रच दिया पहले ये विश्वकीर्तिमान झारखंड के गुमला शहर की आरोही खंडेलवाल के नाम था जिसे बालक सार्थक ने तोड़कर अपने नाम कर लिया सार्थक को ये प्रमाण पत्र एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड की संस्था द्वारा प्रदान किया गया
जिला पंचायत अध्यक्ष मंदसौर के हाथो विश्वकीर्तिमान का ये प्रमाण पत्र बालक सार्थक डपकरा को प्रदान किया
सार्थक को ये प्रेरणा अपने बड़े भाई संभव डपकरा से मिली संभव डपकरा ने भी शंख बजाने में 3 मिनट 32 सेकंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रखा है