नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ और बृजभूषण सिंह के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे पहलवान अब अपनी लड़ाई सड़क के बदले अदालत में लड़ेंगे. ये लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक न्याय नहीं मिल जाता लेकिन अब सड़क पर दंगल नहीं होगा. ये जानकारी महिला पहलवान साक्षी मालिक ने ट्वीट के करके दी है।
साक्षी मालिक और विनेश फोगाट ने ट्वीट में लिखा, ‘सरकार के साथ 7 जून को बातचीत हुई. सरकार ने पहलवानों के साथ किए वादे पर अमल करते हुए महिला कुश्ती खिलाड़ियों की ओर से महिला उत्पीड़न और यौन शोषण के संबंध में की गई शिकायतों के मामले में एफआईआर दर्ज की। दिल्ली पुलिस ने जांच पूरी करके 15 जून को कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है. इस केस में पहलवानों की कानूनी लड़ाई सड़क की जगह कोर्ट में जारी रहेगी जब तक न्याय नहीं मिल जाता।