russia news today: रूस में गृह युद्ध के हालात
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा- 25 हजार हमारे लड़ाके रूस में घुसे
मास्को। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक वीडियो में 62 वर्षीय येवगेनी प्रिगोझिन ने देश के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात करने की कसम खाई। उन्होंने कहा कि जिन्होंने आज हमारे लोगों को नष्ट कर दिया उन्हें दंडित किया जाएगा। हम मॉस्को जा रहे हैं, और जो कोई भी हमारे सेंटर्स में प्रवेश करेगा वह इसके लिए जवाबदेह होगा। सरगना ने आगे कहा कि कोई भी हमारे रास्ते में आने की कोशिश करेगा, हम उन्हें खतरा मानेंगे। हमारे रास्ते में आने वाली सभी चौकियों सहित उन्हें तुरंत नष्ट कर देंगे।
प्रिगोझिन ने बताया कि यूक्रेन में हो रहे हमले का वहीं नेतृत्व कर रहे थे। अब उनके लड़ाकू दक्षिणी रूसी क्षेत्र रोस्तोव में प्रवेश कर गए हैं। हालांकि, उसने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया। प्रिगोझिन ने जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव पर उनकी इकाइयों के खिलाफ हमले का आदेश देने का आरोप लगाया है।
यूक्रेन युद्ध में फंसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (vladimir putin) की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। दरअसल रूस के वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी रक्षा मंत्रालय के विरुद्ध बगावत कर दी है। वहीं प्रिगोझिन की बगावत के बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी त्वरित प्रतिक्रिया दी है और प्रिगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। हथियारबंद बगावत के आरोप में प्रिगोझिन को 20 साल की सजा हो सकती है। उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेेलेंस्की ने दावा किया है कि हमारे 25 हजार लड़ाके रूस में घुसे हैं। civil war in russia
रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) की नेशनल एंटी टेरेरिज्म कमेटी ने वैगनर ग्रुप के मुखिया पर हथियारबंद विद्रोह का आरोप लगाया है। फेडरेल सिक्योरिटी सर्विस ने वैगनर के सैनिकों से अपील की है कि वह प्रिगोझिन के आदेश मानने से इनकार कर दें। एफएसबी ने प्रिगोझिन की बगावत को रूसी सेना की पीठ में छुरा घोंपने जैसा बताया है। राष्ट्रपति पुतिन को भी इसके बारे में जानकारी दे दी गई है और सभी जरूरी कदम उठा लिए गए हैं।
Also Read –टाइटैनिक जहाज के पास मिला लापता पनडुब्बी का मलबा, सवार पांचों अरबपति यात्रियों की मृत्यु
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। उनकी निजी मिलिशिया वैगनर ग्रुप ने विद्रोह करने का फैसला ले लिया है। वैगनर ग्रुप और रूस की सेना के बीच तनाव पैदा हो गया है। रूस से जुड़े लड़ाकू समूह के सरगना येवगेनी प्रिगोझिन ने मॉस्को को दंडित करने और बदला लेने की कसम खाई है। civil war in russia
दरअसल, यूक्रेन में वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल हमले के लिए प्रिगोझिन ने क्रेमलिन को दोषी ठहराया है। इस हमलें में दर्जनों वैगनर लड़ाकू मारे गए थे। अब समूह के सरगना ने बदला लेने की ठान ली है।
वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की धमकी के बाद रूस के रक्षा मुख्यालय की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए हैं, जिनमें दिख रहा है कि रूस के सैन्य मुख्यालय रोस्तोव ऑन डॉन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बख्तरबंद गाड़ियां और हथियारबंद सैनिक मुख्यालय के आसपास तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही प्रिगोझिन की बगावत पर रूसी सुरक्षा बलों ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी है और येवगेनी प्रिगोझिन को गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ आपराधिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Souce – Media Report

