टाइटैनिक जहाज के पास मिला लापता पनडुब्बी का मलबा, सवार पांचों अरबपति यात्रियों की मृत्यु

एटलांटा। आखिर वही हुआ जिसकी आशंका जताई जा रही थी। लापता पनडुब्बी का पता चल तो गया लेकिन देर हो चुकी। इसमें सवार सभी पांचों यात्रियों की मृत्यु हो गई है।
पनडुब्बी का मलबा मिल गया है। यह भी क्या संयोग है कि जिस डूबे जहाज टाइटैनिक का मलबा देखने पांच यात्री पनडुब्बी पर सवार होकर गए थे, वह खुद भी डूब गई और मलबा बन गई। यूएस कोस्ट गार्ड और पनडुब्बी संचालक कंपनी ओसिएनगेट ने बयान जारी कर कहा कि पायलट सहित पनडुब्बी में सवार पांचों सदस्यों को अब मृत मान लिया गया है।
Also Read – biporjoy: अरब सागर को पार कर रहा बिपरजॉय, कच्छ और सौराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट
पांच दिन से उत्तरी अटलांटिक में लापता पनडुब्बी को खोजने के लिए तलाशी अभियान गुरुवार को भी चला। इस दौरान पानी के नीचे टाइटैनिक जहाज के पास एक मलबा मिला है। इसे एक रोबोट ने ढूंढ़ा।
टाइटैनिक हादसे में मृत दंपती की परपोती थीं पनडुब्बी की पायलट : लापता पनडुब्बी में ब्रिटिश व्यवसायी हामिश हार्डिंग, ब्रिटिश-पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान, पनडुब्बी संचालक कंपनी ओसिएनगेट के मुख्य कार्यकारी स्टाकटन रश और उनकी पत्नी व पनडुब्बी की पायलट वेंडी रश सवार थे।
Source – DD
