दुष्कर्म के आरोपों को डोनाल्ड ट्रंप ने नकारा

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों लेखिका ई. जीन कैरोल द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। बुधवार को ट्रंप ने मैनहेट्टन फेडेरल ज्यूरी के सामने दर्ज कराए वीडियो बयान में दुष्कर्म के आरोपों से इंकार किया।
ट्रंप ने मांग की है कि वह ट्रायल के दौरान व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हो सकते। आरोप है कि ट्रंप ने दशकों पहले न्यूयॉर्क में बर्गडॉर्फ गुडमैन डिपार्टमेंट स्टोर में लेखिका के साथ दुष्कर्म किया था। अब अपने वीडियो बयान में ट्रंप ने कहा कि यह घटिया और हास्यास्पद कहानी है और यह बनाई गई है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
Also Read – मेरे खिलाफ तीसरी बार रची जा रही साजिश- इमरान
