जांगडा पोरवाल समाज की प्रतिभा

सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल जावरा के लिए बेहद खुशी और गर्व का अवसर था जब सेंट पीटर्स स्कूल, जावरा के पूर्व विद्यार्थी रहे डॉक्टर आराध्य जी सेठिया (बैरिस्टर) पिता अशोक जी सेठिया को जावरा प्रवास के दौरान स्कूल में एक सेमिनार में आमंत्रित कर शाल पुष्पमाला सम्मानपत्र व गिफ्ट से सम्मानित किया गया। आपने इस सेमिनार में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने स्कूल समय के अनुभव सभी के साथ शेयर किए व विद्यार्थियों ने भी कई प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संदर्भ में किए जिसका आपने कुशलता से उत्तर देकर उचित मार्गदर्शन भी दिया। डॉ.आराध्य जी सेठिया ने एक सफल बैरिस्टर बनकर देश दुनिया में जावरा का नाम रोशन किया। आपने सेंट पीटर्स स्कूल जावरा में कक्षा 10 वी तक अध्ययन करने के बाद न्यू देहली , फिर बेंगलुरु और उसके बाद पाँच अलग-अलग देशों की यात्रा करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने सपनों को एक नई ऊँचाईया दी। यह सफर केवल स्थानों को बदलने का नहीं, बल्कि निरंतर सीखने, मेहनत और सफलता की कहानी है जो गर्व का विषय हैं।
आज वे अपनी “जीवन संगिनी” के साथ अपने गृहनगर जावरा में पारिवारिक शुभ प्रसंग पर अल्प समय के लिए पधारे हैं। हमें बेहद खुशी है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपनी पहचान बनाने के बाद वे अपनी जड़ों और अपने शहर को याद करते हुए जावरा आए हैं।


सेंट पीटर्स स्कूल परिवार जावरा की ओर से डॉ.आराध्य जी सेठिया व जीवन संगिनी श्रीमती डॉ. रंजिनी का जावरा में हार्दिक स्वागत, अभिनंदन करते हैं और आपके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हैं। हमें आप पर गर्व है और उम्मीद है कि आपका यह जुड़ाव स्कूल से हमेशा बना रहेगा।
डॉ.आराध्य जी सेठिया(बैरिस्टर)के शैक्षणिक सफर पर एक नजर….
1. वर्ष 2010 तक स्कूलिंग( up to class 10th)सेंट पीटर स्कूल जावरा
2.वर्ष 2011,2012 तक स्कूलिंग class 11th,12th
देहली पब्लिक स्कूल पी.के. पूरम न्यू देहली
3.वर्ष 2017 में B.A.LLB की उपाधि ऑनर्स नेशनल लॉ स्कूल ऑफ यूनिवर्सिटी बेंगलुरु प्राप्त की.
4. वर्ष 2019 में रिसर्च मेंथोलॉजी की उपाधि मेलबोर्न यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया से प्राप्त की.
5. वर्ष 2021एम. फ़िल. की उपाधि
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लन्दन से प्राप्त की.
6.वर्ष 2025 में पी.एच.डी. की उपाधि कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी लन्दन से प्राप्त की.
7.वर्ष 2025 में लन्दन में बैरिस्टर की उपाधि से सम्मानित किया गया।
पुनःआपके जावरा आगमन पर अभिनंदन स्वागत करते हैं।