श्री जांगड़ा पोरवाल समाज न्यास मन्दसौर, ट्रस्टीगण बैठक निर्णय

जय श्रीकृष्ण,,,🙏
सम्मानित समस्त ट्रस्टीगण महानुभावो एवं विशेष आमंत्रित सदस्य महानुभावो कि निम्नलिखित बिन्दुओ पर मासिक बैठक दिनांक-13-09-2026 रविवार
को समय- सांय 5:00 बजे स्थान- पोरवाल छात्रावास, मन्दसौर रखी गई थी। जिसमे उपस्थित ट्रस्टीगण महानुभावो द्वारा सर्वानुमति से निर्णय लिए –
———————
ऐजेण्डा विषय एवं निर्णय-
1. परिचय सम्मेलन की पंजीयन की स्थिति पर चर्चा।

निर्णय – 10 सितंबर तक 525 पंजीयन की स्थिति पंजीयन प्रभारियो से प्राप्त हुई जो 800 पंजीयन तक हो जाने की संभावना है।

2. परिचय सम्मेलन की आगामी तैयारी, रूपरेखा पर चर्चा।
निर्णय- परिचय सम्मेलन दिनांक 27-12-2026 रविवार को स्थान- ला कॉलेज परिसर, मन्दसौर पर प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित करने हेतु निर्णय हुआ।
परिचय पुस्तक वितरण 1 दिसम्बर तक वितरण हो जाए, ऐसी तैयारी रखना है।

3. परिचय सम्मेलन पुस्तक मे विज्ञापन/ स्थानीय सहयोग पर चर्चा।
निर्णय- परिचय सम्मेलन की मल्टीकलर परिचय पुस्तक प्रकाशित की जाएगी जिसके लिए कवर पेज के सभी 3+2 विज्ञापन की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। शेष 11000/- और 6000/- के विज्ञापन सहयोगकर्ताओ से सम्पर्क किया जा रहा है। स्थानीय सहयोगकर्ताओ के लिए 1100/-, 2100/- और 3100/- सहयोग की व्यवस्था रखी गई है। 3100/- के सहयोगकर्ताओ के फोटो बडी साइज मे श्रीमान-श्रीमती के रूप मे लगाए जाएंगे।

4. पंजीयन प्रभारी महानुभावो को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान करने पर चर्चा।
निर्णय- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सभी पंजीयन प्रभारी महानुभावों का पोरवाल समाज मंदसौर द्वारा
🏆 “सेवा का सम्मान ” 🏆 किया जाएगा।
साथ ही ट्रस्ट के माध्यम से समाज बन्धुओ द्वारा उन्हें प्रतिक चिन्ह स्वरूप पुरस्कार/गिफ्ट प्रदान किए जाएंगे।
————
1. सर्वाधिक पंजीयन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीया स्थान वाले पंजीयन प्रभारीगण को श्री जगदीशजी मन्नालालजी सेठिया ( सेठिया इलेक्ट्रिक) मंदसौर के सौजन्य से

2. 15+ से अधिक पंजीयन करने वाले पंजीयन प्रभारीगणो को पुरस्कार श्रीसंजयजी शांतिलाल जी पोरवाल (वरिष्ठ पत्रकार) मंदसौर के सौजन्य से

3. 10+ से अधिक पंजीयन करने वाले पंजीयन प्रभारीगणो के पुरस्कार डॉ दिनेश जी बगदीराम जी रत्नावत (मालिया वाला) मंदसौर के सौजन्य से

4. 5+ से अधिक पंजीयन करने वाले पंजीयन प्रभारीगणो के सांत्वना पुरस्कार ट्रस्ट अध्यक्ष रमेशचंद्र जी सत्यनारायण जी सेठिया (ज्ञानोदय) मंदसौर के सौजन्य से प्रदान किए जाएंगे।
————-
5. 26 सितंबर शनिवार को स्वामी श्रीरामदयाल जी महाराज के 70वें जन्मोत्सव के आयोजन पर चर्चा।

निर्णय- आगामी 26 सितंबर 2026 शनिवार को पोरवाल समाज शिरोमणि, पोरवाल रत्न, जगतगुरु स्वामी श्री रामदयाल जी महाराज का 70 वां जन्मोत्सव पोरवाल समाज मंदसौर ट्रस्ट द्वारा उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
जिसके अंतर्गत पोरवाल छात्रावास रामटेकरी पर संतो को आमंत्रित कर संत सम्मान एवं संत आशीर्वचन प्राप्त कर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें सभी समाज बंधु आमंत्रित रहेेंगे ।
जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रसाद श्री जगदीशचंद्र जी चौधरी [चौधरी ट्रैक्टर] एवं एडवोकेट गौरव जी रत्नावत मंदसौर के सौजन्य से वितरित की जायेगी।

इसी के साथ ट्रस्टीगण बैठक का समापन किया गया।
—————————–
😊🙏✍️
जगदीश काला
सचिव
श्री जांगड़ा पोरवाल समाज न्यास (रजि.) मन्दसौर