सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नई दिल्ली ( दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के सत्य निकेतन (आरके पुरम) में रविवार दोपहर एक चार मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव और आपातकालीन राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक्स पोस्ट में बताया कि एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, एमसीडी, कैट्स और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा दिया गया है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।