मोदी का नशा मुक्ति के लिए 100 सप्ताह का अभियान

नई दिल्ली। नशे के खिलाफ देश में सबसे बड़ी जंग शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान का आगाज करेंगे। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि यह 100 सप्ताह तक चलने वाला राष्ट्रव्यापी जनजागरूकता अभियान होगा।
इसके तहत देशभर के 10,000 स्थानों पर वॉकेथॉन, खेल प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, ध्यान सत्र और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में एक करोड़ से अधिक युवा नशामुक्ति की शपथ लेंगे। अभियान में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, युवा क्लब, स्वयंसेवी संगठन और 125 से अधिक आध्यात्मिक संस्थाएं भी भाग लेंगी। देश में सबसे अधिक गांजा, हेरोइन, अफीम, चरस, कोकीन, एमडीएमए (एक्स्टेसी), मेथामफेटामाइन (आइस), नशीली गोलियां, कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य साइकोट्रॉपिक दवाओं का सेवन और अवैध कारोबार सामने आ रहा है।
source – DD