पोरवाल महिला महासभा द्वारा पोरवाल प्रतिभा खोज 2026 के परिणाम घोषित
सितंबर मे होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

नाहरगढ़:- अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा (मध्यप्रदेश इकाई)द्वारा पोरवाल समाज की प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान कर निखारने के उद्देश्य से विगत 3 वर्षों से पोरवाल प्रतिभा खोज का आयोजन किया जा रहा है!
इसी क्रम में इस वर्ष आयोजित पोरवाल प्रतिभा खोज 2026 के परिणाम अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा (मध्यप्रदेश इकाई) की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मुजावदिया मन्दसौर,प्रदेश महामंत्री श्रीमती गायत्री डपकरा
गरोठ एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष
श्रीमती ललिता गुप्ता नाहरगढ़ ने घोषित किये!

शिक्षा ग्रहण क़र रहे समाज के प्रतिभावान व होनहार छात्र- छात्राओं के लिये सम्पूर्ण जांगड़ा पोरवाल समाज मे कक्षा 12वीं CBSE माध्यम मे भक्ति मुकेशजी पोरवाल जावरा ने 94.6 प्रतिशत एवं प्रियांशी रविशंकरजी गुप्ता रतलाम ने 94.6 प्रतिशत,छात्र वर्ग मे अर्पित सुनीलजी पोरवाल मन्दसौर ने 92.6 प्रतिशत,कक्षा 12वीं MP BOARD माध्यम मे छात्रा पूर्वी गोपालजी धनोतिया सीतामऊ ने 94.8 प्रतिशत,
छात्र वर्ग मे केशव रामचंद्रजी मांदलिया कयामपुर ने 90.4 प्रतिशत,कक्षा दसवीं CBSE माध्यम मे छात्रा वंशिका रितेशजी सेठिया आष्ठा ने 96.8 प्रतिशत,
छात्र वर्ग मे प्रांजल सुनीलजी पोरवाल मंदसौर ने 97.6 प्रतिशत,कक्षा दसवीं MP BOARD माध्यम मे छात्रा आकांक्षा कृष्णवल्लभजी गुप्ता कयामपुर ने 95 प्रतिशत,
छात्र वर्ग मे अक्षत नरेंद्रकुमारजी सेठिया कयामपुर ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त क़र विजेता बने है! अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित मातृ दिवस आलेख प्रतियोगिता मे प्रथम विजेता श्रीमती साक्षी अनुरागजी फरक्या मनासा,
द्वितीय श्रीमती प्रीति धनोतिया नागपुर (महाराष्ट्र),तृतीय
श्रीमती सुनीता चौधरी शामगढ़ रहे!
ड्राइंग प्रतियोगिता मे प्रथम साक्षी कामरिया बिशनिया (पोरवाल समाज के 24 गोत्रों का वर्णन),द्वितीय प्रकृत रत्नावत इंदौर (बजरंगबली का सुंदर ड्राइंग),तृतीय विजेता
अग्रिमा पोरवाल नीमच (श्रीनाथजी की आकर्षक व मनमोहक ड्राइंग),भजन प्रतियोगिता मे प्रथम विजेता
श्रीमती श्वेता कार्तिकजी पोरवाल मनासा (प्रभु श्रीरामजी का भजन),द्वितीय सुहानी रत्नावत मंदसौर (खाटू श्यामजी का भजन), तृतीय अपूर्व अनिलजी पोरवाल नीमच (प्रभु श्री राम का भजन) रहे,वेशभूषा धारण क़र अभिनय करना प्रतियोगिता मे
प्रथम स्वनेश दिनेशजी मंडवारिया भोपाल (लोकल फार वोकल),द्वितीय लक्षिता प्रज्वलजी चौधरी पिपलिया मंडी
(एथलीट),तृतीय गोपालकृष्ण दिनेशजी कामरिया बिशनिया
(एडवोकेट) रहे!
पोरवाल महिला महासभा के पदाधिकारीयो ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागियों को सितम्बर मे पोरवाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित क़र अतिथियों की उपस्थिति मे सम्मानित किया जावेगा!