उच्च न्यायालय खंडपीठ, इंदौर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्वक संपन्न

प्रशासनिक न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री सुबोध अभ्यंकर ने किया ध्वजारोहण

independence day
independence day

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उच्च न्यायालय खंडपीठ, इंदौर के परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।

समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके पश्चात माननीय प्रशासनिक न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री सुबोध अभ्यंकर द्वारा प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। तत्पश्चात माननीय प्रशासनिक न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री सुबोध अभ्यंकर द्वारा स्वतंत्रता, शांति एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक स्वरूप आकाश में गुब्बारे छोड़े गए।

इस अवसर पर प्रशासनिक न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री सुबोध अभ्यंकर सहित, माननीय न्यायमूर्ति श्री संदीप एन भट्ट, माननीय न्यायमूर्ति श्री विनय सराफ, माननीय न्यायमूर्ति श्री राजेन्द्र कुमार वाणी, माननीय न्यायमूर्ति श्री गजेन्द्र सिंह, माननीय श्री जय कुमार पिल्लई, माननीय न्यायमूर्ति श्री आलोक अवस्थी,सेवानिवृत्त न्यायमूर्तिगण, न्यायमूर्तिगण, न्यायमूर्ति गण के परिवारजन,जिला न्यायालयों के न्यायाधीशगण, प्रिंसिपल रजिस्ट्रार श्री अनूप कुमार त्रिपाठी, ओएसडी श्री नीरज मालवीय अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल, उप सॉलिसिटर जनरल, अतिरिक्त महाधिवक्तागण, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य, उच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय इंदौर के अधिकारी एवं कर्मचारी, उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के विभिन्न अनुभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, सुरक्षा अधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह में स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प दोहराया गया।

Source – mpinfo