संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार ने संभागायुक्त कार्यालय में किया ध्वजारोहण

इंदौर
इंदौर संभाग में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अशासकीय, शासकीय, सार्वजनिक भवनों और कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किये गये। संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार ने संभागायुक्त कार्यालय सहित इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यालय का ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संभागीय अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।