इंदौर-धार रेल मार्ग पर जल्द दौड़ेगी ट्रेन

Trains will soon run on the Indore-Dhar rail route.
Trains will soon run on the Indore-Dhar rail route.

इंदौर। इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत इंदौर से धार के बीच ट्रेनों के संचालन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस रूट पर सिग्रल का काम पूरा हो चुका है। परियोजना के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों पीथमपुर रेलवे टनल, पीथमपुर-सगौर, सगौर-गुणावाद और गुणावाद-धार रेल सेक्शनों में सिग्नलिंग उपकरण लगाने का काम अब अपने अंतिम चरण में है।
इंदौर-दाहोद प्रोजेक्ट के पूरा होने से मध्यप्रदेश और गुजरात के बीच सीधा और मजबूत रेल संपर्क स्थापित होगा। औद्योगिक विकास-पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों को माल ढुलाई के लिए सीधा और सस्ता रेल मार्ग मिलेगा। समय की बचत- इंदौर से मुंबई और गुजरात की ओर जाने वाली ट्रेनों की दूरी और समय में कमी आएगी। क्षेत्रीय विकास- धार और आसपास के आदिवासी अंचल सीधे देश के मुख्य रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। Indore-Dhar rail route