जांगड़ा पोरवाल समाज जनगणना- 2026


आपको विदित है कि अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्पूर्ण पोरवाल समाज की पारिवारिक जनगणना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
यह कार्य कठिन और मुश्किल जरूर है किन्तु आपके सकारात्मक सहयोग से यह संभव है।

आपके गाँव/नगर/शहर में पोरवाल समाज जनगणना 2026 के फॉर्म पहुंच चुके हैं या शीघ्रपहुंचनेवाले है ।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि फॉर्म भरने का कार्य शीघ्र प्रारंभ करें।

साथ ही, सभी भरे हुए फॉर्म मंदसौर भिजवाने की कृपा करें, ताकि प्राप्त जानकारी का डेटा एंट्री एवं टाइपिंग कार्य समय पर प्रारंभ किया जा सके।

यह जनगणना समाज के भविष्य की महत्वपूर्ण योजना है, अतः आप सभी समाज बंधु एवं कार्यकर्ता इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

संगठित समाज – सशक्त समाज 🚩
🙏 सहयोग के लिए धन्यवाद। 🙏

जगदीश काला मन्दसौर
राष्ट्रीय महामंत्री
अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन