रतलाम प्राधिकरण के नवागत अध्यक्ष आदरणीय श्री मनोहरलालजी पोरवाल का आत्मीय स्वागत

रतलाम प्राधिकरण के नवागत अध्यक्ष आदरणीय श्री मनोहरलालजी पोरवाल सा के इन्दौर आगमन पर पोरवाल समाज इन्दौर कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ समाज बन्धुओं द्वारा श्रीनाथ एजेंसी पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री लक्ष्मी नृसिंह की पावन तस्वीर स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

साथ ही इन्दौर जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा की ओर से उन्हें नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना की गई। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से सम्पूर्ण पोरवाल समाज गौरवान्वित है। आपने अपने उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व क्षमता एवं समाजसेवा के माध्यम से पोरवाल समाज का नाम गौरव के साथ रोशन किया है।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में रतलाम प्राधिकरण विकास, जनकल्याण एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगा।

भगवान श्री लक्ष्मी नृसिंह से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, यश, कीर्ति एवं निरंतर सफलता प्रदान करें।
सादर
इन्दौर जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा 🌹🙏
टेंडर है