इंटरनेट पर महिलाओं की संख्या दोगुनी

The number of women on the Internet has doubled.
The number of women on the Internet has doubled.

नई दिल्ली (ब्यूरो)। देश में महिलाओं की डिजिटल पहुंच और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में बड़ी प्रगति दर्ज की गई है। जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की संख्या पिछले कुछ वर्षों में लगभग दोगुनी हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 2019-21 के दौरान केवल 33.3 प्रतिशत महिलाओं ने कभी न कभी इंटरनेट का इस्तेमाल किया था। वहीं 2023-24 में यह आंकड़ा बढक़र 64.3 प्रतिशत पहुंच गया। यानी अब देश की लगभग दो-तिहाई महिलाएं इंटरनेट की दुनिया से जुड़ चुकी हैं। विशेषज्ञ इसे महिलाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी और तकनीक तक आसान पहुंच का संकेत मान रहे हैं। सिर्फ इंटरनेट ही नहीं, महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधार दिखाई दिया है। सर्वे के अनुसार, बैंक या बचत खाते रखने वाली महिलाओं की संख्या 78.6 प्रतिशत से बढक़र 89 प्रतिशत हो गई है। वहीं खुद का मोबाइल फोन रखने वाली महिलाओं का प्रतिशत 53.9 से बढक़र 63.6 हो गया है। यह बदलाव बताता है कि महिलाएं अब वित्तीय और डिजिटल दोनों स्तरों पर पहले से अधिक आत्मनिर्भर बन रही हैं।