श्रीपोरवाल कुटुम्ब सहायक संस्था की बैठक सम्पन्न

12 जुलाई रविवार को होगी संस्था की 54वी साधारण-सभा

मन्दसौर- 6500 से अधिक सदस्यो वाली श्री पोरवाल कुटुंब सहायक संस्था मंदसौर की नवीन प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यो, सचिव महानुभाव, कुटुम्ब सहायक संस्था के पूर्व अध्यक्ष, मानसेवी सचिव एवं समाज वरिष्ठजनो की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था कार्यालय पोरवाल छात्रावास मन्दसौर पर संपन्न हुई।
बैठक मे मुख्य अतिथि – संस्था के पूर्व अध्यक्ष रमेशचन्द्र जी सेठिया मन्दसौर, पूर्व मानसेवी सचिव जगदीश जी काला मन्दसौर, समाज उपाध्यक्ष इंजि, रामगोपाल जी गुप्ता मन्दसौर, समाज कोषाध्यक्ष रामगोपाल जी महाजन मन्दसौर एवं रामगोपाल जी घाटिया ऐरावाला का प्राप्त हुआ।
बैठक की अध्यक्षता शंकरलाल जी गुप्ता भानपुरा द्वारा की गई।
बैठक मे उपस्थित सभी सम्माननीय पदाधिकारीगणो, सदस्यो और वरिष्ठजनो ने संस्था प्रगति हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक का शुभारंभ परिचय सत्र से किया।
बैठक ऐजेण्डा पर चर्चा एवं निर्णय-

प्रस्ताव 1. प्राप्त सहायता काल प्रकरणो की जांचकर भुगतान की स्वीकृति प्रदान करना।

निर्णय- आज की बैठक मे 15 काल प्रकरण प्राप्त हुए जिनकी जांच कर बकाया दस्तावेज का टेग लगाकर
भुगतान हेतु स्वीकृति प्रदान की। पूर्व बैठक मे 10 काल प्रकरणो का भुगतान किया जा चुका है जिनका अनुमोदन करवाया गया।

प्रस्ताव 2. तीन साल से बकाया काल सहायता राशि एकत्रित करने की रूपरेखा बनाना।

निर्णय- बैठक मे इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई एवं निर्णय लिया गया कि सभी क्षेत्रीय सचिव महानुभाव से फोन लगाकर बात की जाएगी, उनसे काल सहायता राशि एकत्रित करने हेतु कार्यकारिणी टीम सचिव के साथ जाकर राशि एकत्र करने मे सहयोग करेगे।
काल क्रमाक 3601 से वसूली बकाया है। वर्तमान मे प्राप्त काल सहायता आवेदन क्रमाक 3780 तक प्राप्त हो गए है। अत: प्रति साधारण सदस्य 180/- एकत्रित करना है,,, सचिव महानुभाव अपनी सुविधानुसार साधारण सभा तक राशि एकत्रित कर सकते है। शत प्रतिशत राशि एकत्रित करने वाले सचिव महानुभाव का साधारण सभा मे विशेष सम्मान किया जाएगा।

प्रस्ताव 3. साधारण सभा की तिथि निर्धारित करना।

निर्णय- बैठक मे उपस्थित सभी पदाधिकारीगणो की सहमति से इस प्रस्ताव पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया कि आगामी 12 जुलाई 2026 रविवार को श्री पोरवाल कुटुम्ब सहायक संस्था की साधारण सभा संस्था कार्यालय पोरवाल छात्रावास मन्दसौर पर आयोजित होगी। सभी साधारण और आजीवन सदस्यो को सूचना समाचार पत्र पोरवाल जागृति के माध्यम से, सचिव महानुभाव के माध्यम से एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भेजकर सूचित किया जाएगा।

प्रस्ताव 4. अंकेक्षणकर्ता की नियुक्ति करना ।

निर्णय- बैठक मे तय किया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-2026 की आडिट रिपोर्ट गत कार्यकारिणी से ली जाएगी। इस वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए अंकेक्षणकर्ता की नियुक्ति आडिटर से चर्चा कर साधारण सभा मे की जाएगी।

प्रस्ताव 5. अन्य विषय
(जो अध्यक्ष महोदय की अनुमति से रखा जाए। )
अन्य विषय अन्तर्गत —-
1. पहला प्रस्ताव-सुनील जी मांदलिया भानपुरा ने प्रस्ताव रखा कि समाज मे स्थानीय स्तर पर पगड़ी कार्यक्रम मे दानराशि की घोषणा करने वाले परिवारो से आग्रह कर श्री पोरवाल कुटुम्ब सहायक संस्था के सहयोग हेतु न्यूनतम 1100/- रू या अधिक राशि की घोषणा कर सहयोग लिया जाए।
इस प्रस्ताव पर सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई। और श्री सत्यनारायण जी सेठिया जग्गाखेड़ी ने अपनी माताजी सीताबाई सेठिया की पूण्य स्मृति मे 1100/- प्रदान किए।
माणकलाल जी बंशीलाल जी सेठिया शामगढ द्वारा अपनी माताजी कमलाबाई सेठिया की पूण्य स्मृति मे 1100/- सहयोग प्रदान किया। संस्था द्वारा दोनो परिवारो का धन्यवाद व्यक्त किया।

2. दूसरा प्रस्ताव- जगदीश काला मन्दसौर ने प्रस्ताव रखा कि संस्था का कार्यालय नियमित रूप से खुलना चाहिए। जिस पर सभी ने चर्चा की और सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रामचंद्र जी रत्नावत मन्दसौर को कार्यालय प्रभारी नियुक्त कर मनोनीत सदस्य के रूप मे प्रबंध कार्यकारिणी मे सम्मिलित किया गया।

3. तीसरा प्रस्ताव- प्रबंध कार्यकारिणी के गठन/मनोनयन का प्रस्ताव शंकरलाल जी गुप्ता ने रखा, जिस पर उपस्थित सभी पदाधिकारियो ने चर्चा कर सर्वानुमति से 21 सदस्यीय प्रबंध कार्यकारिणी का गठन किया । साथ ही समय-समय पर मार्गदर्शन हेतु मार्गदर्शक/ विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किए गए जो निम्नलिखित है-
—— —————————-
श्री पोरवाल कुटुम्ब सहायक संस्था, मन्दसौर
कार्यकारिणी सूची 2025-2028
————————————

1. श्रीशंकरलाल जी गुप्ता (भानपुरा) — अध्यक्ष
2. श्री हरिवल्लभ जी मंडवारिया (मन्दसौर) — कोषाध्यक्ष
3. डा. देवीलाल जी सेठिया (पिपलियामंडी) — मानसेवी सचिव
4. श्री महेश जी घाटिया (मन्दसौर) — उपाध्यक्ष
5. श्री शिवकुमार जी संघवी (देवास) — उपाध्यक्ष
6. श्री मदनलालजी कामरिया (बाजखेड़ी ) — उपाध्यक्ष
7. श्री घनश्याम जी गुप्ता ( नर्सिंगगुराड़िया ) — सह-मानसेवी सचिव
8. श्री प्रवीणजी धनोतिया (शामगढ)- संचालक सदस्य
9. श्री प्रहलाद जी सेठिया (सूंठी )— संचालक सदस्य
10. श्री सुनील जी मांदलिया (भानपुरा) — संचालक सदस्य
11. श्री कैलाश जी धनोतिया (भानपुरा) —संचालक सदस्य
12. श्री सुरेश जी फरक्या (मल्हारगढ़) — संचालक सदस्य
13. श्री सत्यनारायण जी सेठिया (जग्गाखेड़ी) — संचालक सदस्य
14. श्री रामप्रसाद जी धनोतिया (नीमच) —संचालक सदस्य
15. श्री रमेशचन्द्र जी सेठिया (झूठावद-महिदपुर) —संचालक सदस्य
16. श्रीसौरभ जी रत्नावत (मन्दसौर) —संचालक सदस्य
17. श्री अशोक जी रत्नावत (मन्दसौर) —संचालक सदस्य
18. श्री राजेन्द्र जी गुप्ता (मन्दसौर) —संचालक सदस्य
19. श्री रामचन्द्र जी रत्नावत (मन्दसौर) —मनोनीत सदस्य
20. श्री महेश जी धनोतिया ( मनासा)- मनोनीत सदस्य
21. पोरवाल महासभा अध्यक्ष — पदेन सदस्य

विशेष आमंत्रित सदस्य/मार्गदर्शक-
1. रमेशचन्द्र जी सेठिया, मन्दसौर (पूर्व अध्यक्ष)
2. जगदीश जी काला, मन्दसौर ( पूर्व मानसेवी सचिव)
3. इजि. रामगोपाल जी गुप्ता मन्दसौर
4. रामगोपाल जी घाटिया मंदसौर
5. राधेश्याम जी सेठिया, गरोठ

4. अंत मे उपस्थित सभी पदाधिकारीगण महानुभाव द्वारा संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रामेश्वर जी गुप्ता नाहरगढ, संस्था के पूर्व मानसेवी सचिव स्वर्गीय बी,एल, डपकरा मन्दसौर एवं पूर्व सचिव स्वर्गीय राजेन्द्र जी गुप्ता आलोट के निधन पर दो मिनट का मोन रखकर शोक श्रध्दांजलि अर्पित की। बैठक मे डा सौरभ जी मंडवारिया मन्दसौर, प्रकाश जी मांदलिया दलोदा,आदि भी उपस्थित हुए।
बैठक का संचालन जगदीश काला मन्दसौर द्वारा किया गया। आभार सह मानसेवी सचिव घनश्याम गुप्ता, गुराड़िया नर्सिंह ने व्यक्त किया ।