Big News: कोहरे का कोहराम, 7 बसें, 3 कारें भिड़ी, पांच मृत

Yamuna Expressway; 7 buses, 3 cars collide, five dead

Fog wreaks havoc on Yamuna Expressway; 7 buses, 3 cars collide, five dead
Fog wreaks havoc on Yamuna Expressway; 7 buses, 3 cars collide, five dead

आगरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले के अंतर्गत आज तडक़े भीषण हादसा हो गाया। घने कोहरे में सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसके बाद मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाते ही इलाके की पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। अभी तक जानकारी के अनुसार पांच लोगों के मरने की सूचना है। 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

काफी संख्या में यात्री परेशान हैं। मौके पर पहुंजी फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पाया। डीएम, एसएसपी समेत सीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, पहले एक दुर्घटना हुई, जिसके बाद तीन से छह बसों में आग लग गई। हादसे के समय बसें पूरी तरह भरी हुई थीं और सभी सीटों पर यात्री मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह हादसे के वक्त सो रहा था। अचानक जोरदार आवाज के साथ आग फैल गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।