रिक्शा चालकों पर अब एफआईआर कराएगी ट्रैफिक पुलिस

Traffic police will now file FIR against rickshaw drivers
Traffic police will now file FIR against rickshaw drivers

इंदौर। बार-बार समझाइश और कार्रवाई के बाद भी रिक्शा चालक नो पार्किंग में वाहन खड़े कर रहे हैं। दुकानों के सामने खड़े होने से विवाद की स्थिति भी बनती है।

कई बार ऐसे रिक्शा चालकों पर यातायात विभाग कार्रवाई कर चुका है, लेकिन कुछ समय बाद फिर रिक्शा चालक दुकानों के सामने खड़े होकर यातायात व्यवस्था को बिगाड़ते हैं। अब ऐसे रिक्शा चालकों को सबक सिखाने ट्रैफिक पुलिस न सिर्फ चालानी कार्रवाई करेगा बल्कि उनके खिलाफ संबंधित थाने पर एफआईआर भी दर्ज कराएगा। एफआईआर के बाद भी रिक्शा चालक नहीं माने तो चालक का लायसेंस निरस्त करने की अनुशंसा की जाएगी।