बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से सोने में 1.82 रुपये लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है

baba vanga predictions on gold
baba vanga predictions on gold

नई दिल्ली   भारत में सोने की कीमतें हाल के महीनों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हैं। सोना 1.23 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार कर गया है। निवेशकों और उपभोक्ताओं, दोनों के लिए यह नया मील का पत्थर उत्साह और चिंता का कारण बना है। अब 2026 को लेकर चर्चा तेज है, जब बुल्गारियाई रहस्यवादी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से सोने में और उछाल की संभावना है।

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, बढ़ती मुद्रास्फीति और व्यापारिक तनावों ने सोने को फिर से ‘सुरक्षित निवेश’ की श्रेणी में ला दिया। डॉलर की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को सोने की ओर खींचा है। इतना ही नहीं कई देशों में ब्याज दरें स्थिर रहने और मंदी के डर ने भी इस पीली धातु को नई चमक दी है। baba vanga predictions on gold

रिपोर्टों के अनुसार, बाबा वेंगा ने 2026 में एक वैश्विक वित्तीय संकट या ‘कैश-क्रश’ की आशंका जाहिर की थी। इससे परंपरागत बैंकिंग प्रणाली प्रभावित हो सकती है, और सोने की कीमतें 25 फीसदी से 40 फीसदी तक बढ़ सकती है। यदि ऐसा होता है, तब भारत में सोने का भाव 1.62 लाख से 1.82 रुपये लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर होगा। 2026 gold predictions

निवेशकों के लिए यह समय सतर्कता और रणनीति का है। सोना हमेशा से आर्थिक संकट के समय सुरक्षा कवच माना गया है, लेकिन केवल भविष्यवाणियों पर भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि निवेश के फैसले मुद्रास्फीति, ब्याज दरों और वैश्विक परिस्थितियों के आधार पर लेने चाहिए।

source – ems