Big News: जैसलमेर में बस में आग लगने से 20 यात्रियों की मौत

20 passengers killed in bus fire in Jaisalmer
20 passengers killed in bus fire in Jaisalmer

जैसलमेर  राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे चलती एसी स्लीपर बस में आग लगने से 20 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 2 बच्चों, 4 महिलाओं समेत 15 लोग झुलस गए। झुलसे यात्रियों को तीन एंबुलेंस से जैसलमेर के जवाहर हॉस्पिटल लेकर गए।

जहां से सभी को जोधपुर रेफर कर दिया है। अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं। बस में 57 लोग सवार थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों और फायर कर्मियों के अनुसार मौत का आंकड़ा ज्यादा हो सकता है। हालात यह है कि बस की बॉडी इतनी गर्म थी कि शव नहीं निकाल पा रहे थे ।

कलेक्टर ने बताया कि इस हादसे के बाद बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। हादसे में 16 घायल थे, जिन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया है। बस में बाकी बची सवारियों की बॉडी है। हादसे का शिकार हुई बस 5 दिन पहले ही खरीदी गई थी।

Source – ems