बड़ी खबर: प्लेन क्रेश में सिर्फ एक यात्री बचा, यात्री की चलते हुए वीडियों वायरल

जाको राखे साईया मार सके न होई… यह कहावत अहमदाबाद प्लेन केश में देखने को मिली, जानकारी के अनुसार इस भयावह क्रेश में सभी यात्रियों के मारे जाने की खबर के बीच दो यात्रियों के जीवित होने की खबर भी सामने आई यही नहीं एक यात्री जो भारतीय मूल के है उनकी वीडियों वायरल हो गई है…
अहमदाबाद प्लेन हादसे में एक व्यक्ति जिंदा बचा है। रमेश विश्वास कुमार प्लेन की 11A पर बैठे थे। उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वे घायल नजर आ रहे हैं। विश्वास के चेहरे पर जख्म हैं और वो लंगड़ाते हुए चल रहे हैं।
अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर के मुताबिक विश्वास भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं। एक और यात्री जीवित बचा है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। Two people survived in plane crash
अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। दो यात्री जीवित बचे हैं। 240 लोगों की मौत हुई।
source – bhaskar