110 उद्योगों के प्रतिनिधियों, आईटीआई के प्राचार्यों सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने लिया भाग

yuva mission
yuva mission

इंदौर  राज्य शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग अंतर्गत कौशल विकास संचालनालय मध्यप्रदेश के तत्वावधान में शासकीय संभागीय आईटीआई इंदौर द्वारा आईटीआई में संचालित पाठ्यक्रमों एवं शासन की कौशल विकास योजनाओं तथा उद्योगों की आवश्यकता विषय पर एक दिवसीय उद्योग एवं शिक्षा परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में श्री प्रमोद उफरिया पूर्व अध्यक्ष ए.आई.एम.पी. इंदौर, श्री शिवनारायण शर्मा, चेयरमेन इंस्टिट्यूट मैनेजमेंट कमेटी शासकीय संभागीय आईटीआई इंदौर, श्री मयंक भटनागर जनरल मेनेजर नेशनल स्किल डेवलपमेंट काउंसिल (एन.एस.डी.सी.) भारत सरकार, नईदिल्ली, श्रीमती विनीता जैन वाइस प्रेसिडेंट नेशनल स्किल डेवलपमेंट काउंसिल (एन.एस.डी.सी.) भारत सरकार नईदिल्ली, श्री प्रवीण सिरोही चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर टेलिकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल नईदिल्ली भारत सरकार, श्री शमीम उ‌द्दीन सीनियर डायरेक्टर संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल एवं श्री एम.जी.तिवारी अतिरिक्त संचालक कौशल विकास संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल उपस्थित थे । कार्यशाला में इंदौर-धार क्लस्टर के लगभग 110 उद्योगों के प्रतिनिधियों, आईटीआई के प्राचार्यों सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न उद्योगों से आए प्रतिनिधियों ने शासन की कौशल विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अपने अनुभव साझा किये। कौशल विकास संचालनालय मध्यप्रदेश की ओर से श्री शक्ति सिंह नोडल अधिकारी एवं श्री प्रशान्त छिरोलिया द्वारा क्रमशः मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, डुअल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग, फ्लेसी एम.ओ.यू. युवा संगम, पी.एम. इंटर्नशिप योजना, कौशल विकास नीति के विभिन्न इनिशियेटिव्हस पर पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया । yuva mission

पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजना के विभिन्न आयामों का विस्तृत विवरण दिया गया।  प्रश्न-उत्तर सत्र में उद्यमियों के प्रश्नों का निराकरण किया गया। शासन की कौशल विकास योजनाओं में उत्कृष्ट भागीदारी एवं प्रदर्शन करने वाले उद्योगों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण के दौरान आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए । ई-विटामिन बिजनेस कंसलटिंग प्रा.लि. इंदौर के श्री विशाल डागा द्वारा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 63 प्रशिक्षुओं के एंगजमेंट का संकल्प लिया गया। कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त संचालक कौशल विकास मध्यप्रदेश द्वारा दिशा इनिशिएटिव अंतर्गत 02 उद्योगों से एवं प्राचार्य-शासकीय आईटीआई इंदौर एवं धार द्वारा 08 विभिन्न उद्योगों से एम.ओ.यू, संपादित किया गया । आभार प्रदर्शन श्री जी.एस. साजापुरकर प्राचार्य शासकीय संभागीय आईटीआई इंदौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मेजर उदयसिंह चौहान ने किया ।

source – mpinfo