कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर के आंगन में लगाना बहुत अशुभ

There are some trees which are very inauspicious to plant in the courtyard of the house.
There are some trees which are very inauspicious to plant in the courtyard of the house.

क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर के आंगन में लगाना बहुत अशुभ माना जाता है। आज हम आपको ऐसे पांच पेड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने घर में लगाने से आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।

कई त्योहारों और शुभ अवसरों पर पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। लेकिन वास्तु के अनुसार, अगर घर के आंगन में पीपल का पेड़ मौजूद है तो इससे घर में नकारात्मक प्रभाव आता है और घर के सदस्यों को आर्थिक समस्याएं घेरने लगती हैं। इसलिए हमें पीपल का पेड़ कभी भी घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए।इसी प्रकार हमें इमली का पेड़ भी घर के आंगन में लगाने से बचना चाहिए। यह पेड़ नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। pipal ka tree

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस इंसान के घर के आंगन में इमली का पेड़ होता है, उसकी आर्थिक स्थिति हमेशा डामाडोल रहती है। इतना ही नहीं इमली का पेड़ घर के सामने रहने से रिश्तों में खटास पड़ने लगती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, खजूर के पेड़ को घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए। इस पेड़ से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। इससे घर में रहने वाले सदस्यों के जीवन में दरिद्रता आती है।

साथ ही बने-बनाए कार्य भी बिगड़ने लगते हैं। तरक्की में बाधा उत्पन्न होने लगती है। जिन पेड़ों से दूध यानी सफेद पदार्थ निकलता है, उन्हें भी आंगन में लगाने से बचना चाहिए। यही वजह है कि मदार का पेड़ भी घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए। यह पेड़ घर के सामने लगाने से नकारात्मक ऊर्जा को जन्म देता है। मदार को आक के नाम से भी जाना जाता है।घर के सामने लगा बेर का पेड़ भी अशुभ माना जाता है।

के अनुसार, इसके पेड़ में लंबे-लंबे कांटे होने की वजह से इसे घर के आंगन में लगाना वर्जित माना गया है। जिस घर में बेर का पेड़ होता है, वहां के सदस्यों के बीच कलह शुरू हो जाते हैं। घर का सुख-चैन खत्म हो जाता है और आर्थिक तंगी घेरने लगती है। बता दें कि पेड़-पौधे न सिर्फ घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं बल्कि आर्थिक उन्नति के द्वार भी खोलते हैं। वास्तु शास्त्र में घर में पेड़-पौधे लगाने का विशेष महत्व है। ऐसा कहते हैं कि कुछ खास किस्म के पौधे या पेड़ घर के आंगन में रहने से आर्थिक संपन्नता बढ़ती है।

source – ems