52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश का सच

The truth about 52 kg gold and Rs 11 crore cash
The truth about 52 kg gold and Rs 11 crore cash

भोपाल । ईडी, लोकायुक्त और आयकर विभाग के राडार पर चल रहे आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौर को कोर्ट ने पूछताछ के लिये 4 फरवरी तक रिमांड पर सौंपा है। गौरतलब है कि लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को ही सौरभ को उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह सरेंडर करने के लिये कोर्ट जा रहा था।

गिरफ्तारी के बाद सौरभ से लोकायुक्त ऑफिस में करीब 5 घंटे तक पूछताछ की इसके बाद कोर्ट में पेश किया था। वहीं सौरभ के पार्टनर शरद जायसवाल भी मंगलवार दोपहर को अपने वकील के साथ लोकायुक्त में बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। बयान दर्ज करने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया है।

गौरतलब है की भोपाल में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के यहां तीन एजेंसियों ईडी, लोकायुक्त और आयकर विभाग द्वारा की गई छापे की कार्यवाही में उसके पास 93 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी मिली। इनमें लावारिस हालत में मिली कार में मिला 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश भी शामिल है। बताया गया है की यह कार सौरभ के दोस्त चेतन की थी, इसका इस्तेमाल सौरभ ने किया था।