मेघदूत की गलियों में लगी गुमटियों को निगम के रिमूवल ने किया जमींदोज

nagar nigam removal
nagar nigam removal

इंदौर आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर आज सुबह 6:00 बजे से नगर निगम द्वारा मेघदूत के सामने लगी लगभग 300 से अधिक गुमटी, काउंटर, फोर व्हीलर वाहन पर बनी दुकाने, सेट आदि को रिमूवल कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, उपायुक्त लता अग्रवाल, रिमूवल प्रभारी अश्विन कल्याण, क्षेत्रीय जोनल अधिकारी रिमूवल की टीम द्वारा 4 जेसीबी के माध्यम से कार्रवाई की गई