सिटी बसों का दायरा बढ़ाएगा एआईसीटीएसएल

40 किलोमीटर तक चलाने की योजना पर मंथन

AICTSL will increase the scope of city buses
AICTSL will increase the scope of city buses

इंदौर। शहर के प्रारंभिक छोर से अंतिम छोर तक एआईसीटीएसएसल सिटी बसों का संचालन कर रहा है। कुछ बसें राऊ से मांगलिया, इंदौर से सांवेर तक चलाई जा रही है। इन बसों का दायरा वर्तमान में 25 किलोमीटर का है। अब विभाग की मंशा है कि बसों के दायरे में 15 किलोमीटर का ओर किया जाए। यानि, आगामी दिनों में सिटी बसें 40 किलोमीटर तक यात्रियों को सफर कराएगी

एआईसीटीएसएल के सूत्रों ने बताया कि दिनोंदिन यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बसों में रोजाना 4 से 5 लाख लोग सफर करते हैं। 400 से अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है। शहरी सीमा में इजाफा हो रहा है। बायपास, रिंगरोड और बाहरी मार्गों पर लगातार कालोनियां विकसित होने से बसों की मांग आने लगी है।

Also Read – इन्दौर क्षेत्र में विकसित होगी मेट्रोपॉलिटन सिटी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कई बस्तियां शहरी सीमा से काफी दूर है। यहां के लोग इंदौर आवाजाही करते हैं। सीधी बस सेवा का लाभ नहीं मिलने से अन्य यात्री बसें या खुद के वाहन से आना मजबूरी बन जाता है। यात्रियों की इसी परेशानी को दूर करने जल्द ही सिटी बसों का दायरा बढ़ाया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि बसों का दायरा बढऩे से यात्री देपालपुर, देवास, बेटमा, देवगुराडिय़ा, खुडैल तक चलाई जा सकती है।

इन मार्गों के लिए रुट तैयार किए जाएंगे। बसों का संचालन तभी इन रुटों पर हो सकेगा, जब यहां से रोजाना निकलने वाली यात्री की संख्या का पता किया जाएगा। 40 किलोमीटर के दायरे में प्रारंभिक रुप से कुछ बसें ही चलाई जाएगी। कोशिश रहेगी, इन गांवों के पास वर्तमान में जो बसें दौड़ रही है, उनके ही रुट बढ़ा दिए जाएं।