राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व महा अभियान की प्रगति की समीक्षा की

Reviewed the progress of Revenue Maha Abhiyan by holding a meeting of revenue officers.
Reviewed the progress of Revenue Maha Abhiyan by holding a meeting of revenue officers.

 

अनेक राजस्व न्यायालयों का भी किया निरीक्षण

राजस्व महा अभियान के लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के दिए निर्देश

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रारंभ किए गए राजस्व महा अभियान के तहत आज इंदौर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने इंदौर जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक ली और विभिन्न राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

संभागायुक्त श्री दीपक सिंह आज सुबह कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राजस्व महा अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व महा अभियान का प्राथमिकता के साथ प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जाये। अभियान के लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। पुराने लंबित राजस्व प्रकरण प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। बैठक में उन्होंने इंदौर जिले में राजस्व अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। श्री दीपक सिंह ने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का नियमित रूप से भ्रमण करें। गांवों में कैंप लगाए। ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में चर्चा करें। राजस्व संबंधी उनकी समस्याएं सुनकर मौके पर ही निराकरण भी करें।

Also Read – इंदौर शहर के पर्यावरण को स्वच्छ करने हेतु वायु मित्र कैम्पेन का शुभारम्भ

संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने डायवर्सन टैक्स की वसूली की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि छोटे-छोटे बकायादारों पर भी विशेष ध्यान देवें। संपत्ति कर की तरह ही डायवर्सन टैक्स की वसूली की व्यवस्था  की जाए। इंदौर इसके लिए एक मॉडल जिला बने। डायवर्सन टैक्स की ऑनलाइन वसूली की व्यवस्था भी स्थापित की जाए। संपत्ति कर का डाटा लेकर उसका उपयोग डायवर्सन टैक्स की वसूली में किया जाए। उन्होंने समग्र ई केवाईसी, नक्शा तरमीम, अविवादित नामांतरण और अविवादित बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, स्वामित्व योजना आदि की प्रगति की समीक्षा भी की।   बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने राजस्व महा अभियान की प्रगति की जानकारी दी।

संभागायुक्त श्री सिंह ने राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण किया

            बैठक के पश्चात संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने विभिन्न राजस्व न्यायालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में  स्थित मल्हारगंज, जूनी इंदौर एवं राऊ क्षेत्र के अनुविभागीय राजस्व न्यायालयों का  निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मल्हारगंज के तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने उक्त न्यायालयों में दायरा पंजी को देखा। उसमें पंजीकृत प्रकरणों के निराकरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से निराकरण किये जा रहे प्रकरणों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के तहत पुराने लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए और प्राथमिकता से उन्हें निराकृत करें।

रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण 

   संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के बेसमेंट में स्थित रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण भी किया। रिकॉर्ड रूम की विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मिसल बंदोबस्त के रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए की रिकॉर्ड रूम में रखें अभिलेखों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। रिकॉर्ड रूम को और अधिक बेहतर तथा सुरक्षित बनाया जाए। Revenue Maha Abhiyan

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल, श्रीमती सपना लोवंशी, श्री रोशन राय, श्री राजेंद्र रघुवंशी, श्रीमती निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

souce – pro