कानूनी दायरे में रहकर करें वेरिफिकेशन, पासपोर्ट प्राप्त करना नागरिकों के लिए हो सुविधाजनक : डीजीपी

- देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है पासपोर्ट, पर आंतरिक सुरक्षा का भी रखें ध्यान : डीजीपी
- भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के भोपाल स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन विषय पर कार्यशाला का आयोजन
भोपाल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के भोपाल स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में बुधवार को पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर डीजीपी श्री सुधीर सक्सेना बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।
गलत हाथों में न जाए पासपोर्ट, इस बात का रखें ध्यान : श्री शितांशु चौरसिया
डीजीपी ने जानी पासपोर्ट कार्यालय की कार्यप्रणाली
प्रत्येक जोन में आयोजित की जाए कार्यशाला : डीजीपी
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (ग्रामीण) श्री अभय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा) श्री अंशुमन सिंह, पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणचारी मिश्र, उप पुलिस महानिरीक्षक (ग्रामीण) श्री ओ.पी.त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था, भोपाल) श्री अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री पंकज श्रीवास्तव, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा) श्री नागेंद्र सिंह, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्री शितांशु चौरसिया, उप क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्री संजय चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के निज सचिव श्री वरुण चौधरी ने किया।
