जांगड़ा पोरवाल समाज कयामपुर के समाज अध्यक्ष बने श्री दिनेश मोदी

कयामपुर जांगड़ा पोरवाल समाज कयामपुर की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 3 मार्च 2024 रविवार को पोरवाल मांगलिक भवन कयामपुर में दोपहर 3:00 बजे आयोजित हुई।
बैठक में मंदसौर पोरवाल समाज के प्रतिनिधि एवं श्री पोरवाल कुटुम्ब सहायक संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र सेठिया एवं पूर्व मानसेवी सचिव श्री जगदीश काला मन्दसौर के गरिमामय मुख्य आतिथ्य में बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अतिथि स्वागत समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा इकाई द्वारा किया गया।
बैठक में रमेशचन्द्र सेठिया मन्दसौर द्वारा समाजजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज की उत्तरोत्तर प्रगति हेतु हमें मिलकर निरंतर सामूहिक प्रयास करना होंगे। अपने व्यक्तिगत जीवन में से कुछ समय समाज कार्य के लिए अवश्य निकालना होगा। समाज के प्रति चिंतन करना होगा। समाज में सहयोग करने वालो की कोई कमी नहीं हैं।जब भी कोई निर्णय ले समाज की सर्वानुमति बनाए,आपको दुगनी सफलता मिलेगी। बैठक में जगदीश काला ने उपस्थित समाजबंधुओं से पोरवाल समाज के गौरवशाली इतिहास सम्बन्धित जानकारी साझा की एवं उपस्थित समाजबंधुओं,युवाओं से आह्वान किया कि अपने पुरखों की धरोहर, संस्कृति , संस्कार, मंदिर, धर्मशाला, सामाजिक परम्पराओं का संरक्षण करें और निरन्तर सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े रहे। बैठक में उपस्थित समाज बन्धुओं के समक्ष वर्ष 2019 से 2024 तक का आय-व्यय ब्योरा कोषाध्यक्ष रामचन्द्र मांदलिया द्वारा प्रस्तुत किया गया जिस पर सदन में उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने प्रश्न पूछे जिनका संतोषजनक समाधान किया गया। साथ ही नवीन कार्यकारिणी गठन हेतु “समाज अध्यक्ष” पद के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए जिसमें उपस्थित समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से श्री दिनेश जी मोदी (काका) को पोरवाल समाज कयामपुर के अध्यक्ष दायित्व हेतु चुना गया। जिसके पश्चात पूर्व अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जी सेठिया द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री दिनेश जी मोदी को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया एवं दायित्व सौंपा गया।
बैठक में सर्वसम्मति से सचिव पद पर श्री संदीप मांदलिया श्रीराम स्कूल को चुना गया एवं साथ ही 11 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया एवं शीघ्र ही मार्गदर्शक मंडल सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी गठित करने का विश्वास दिलाया।*बैठक में तय किया कि समाज के सभी परिवारों की प्रत्येक दो माह में बैठक सामाजिक बैठक आयोजित की जाएगी। होली पर्व, रंग तेरस होली गोठ, टोडरमल जयंती, महिला मंडल गठन, युवा इकाई गठन हेतु भी चर्चा हुई। पोरवाल मांगलिक भवन निर्माण हेतु अमानत राशि देने वाले समाजबंधुओं की शेष राशि शीघ्र लौटाने, दानराशि की घोषणा वाले समाजबंधुओं से राशि एकत्र करने, बर्तन इशू करने की व्यवस्था सुचारू करने आदि विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक का संचालन रामचन्द्र मांदलिया द्वारा किया गया एवं आभार नवनियुक्त सचिव श्री संदीप मांदलिया ने माना।