Chandra Grahan 2024: साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, 2024 सोमवार के दिन पड़ रहा

ग्रहण का असर हर राशि पर देखने को मिलेगा

The first lunar eclipse of the year is falling on Monday, March 25, 2024
chandra grahan 2024

हिंदू धर्म में ग्रहण को बहुत खास माना जाता है। इसकी विशेष धार्मिक मान्यता है। इस साल होली वाले दिन साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण (chandra grahan 2024) लगने जा रहा है। साल का पहला ग्रहण 25 मार्च, 2024 सोमवार के दिन पड़ रहा है। साल के पहले चंद्र ग्रहण का असर हर राशि पर देखने को मिलेगा।

मिथुन राशि

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। घर में किसी विदेशी मेहमान का आगमन हो सकता है।

Also Read – Horoscope: कैसा रहेगा 2024 का राशिफल, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

सिंह राशि

चंद्र ग्रहण का असर सिंह राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। छात्रों को पढ़ाई में सीनियर्स का पूरा सहयोग भी मिलेगा। लव लाइफ में प्यार के फूल खिलते हुए नजर आएंगे। माता की सेहत में पहले से सुधार होता हुआ नजर आएगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण (chandra grahan 2024) बहुत उत्तम रहने वाला है। उद्योग से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। भाई के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोग घर वालों के साथ कोई खुशखबरी शेयर कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। किसी को उधर देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। माता के साथ किसी दोस्त के घर जाने का प्लान बनाएंगे।

वृश्चिक राशि

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण  वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। लंबे समय से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेंगे। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। 

धनु राशि

चंद्र ग्रहण का असर धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। परिवार के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान, सरकारी काम को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। लवमेट रोमांस को बनाएं रखने के लिए डिनर डेट पर जाएंगे।

source – ems