कच्छ में दो युवकों की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Two youths die of heart attack in Kutch

अहमदाबाद गुजरात में दिन-ब-दिन हार्ट अटैक की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है| खासकर युवाओं में हार्ट अटैक चिंताजनक है| कच्छ में दो युवकों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई| ये दोनों ही युवक कच्छ जिले के भुज के निवासी थे| भुज के 38 वर्षीय आनंद राठौड़ और 39 वर्षीय घनश्याम ठक्कर नामक दो युवकों की हार्ट अटैक से मौत हो गई|
हार्ट अटैक (heart Attack)का मुख्य कारण दिल की मुख्य नसों में से किसी एक नस का 100 फीसदी ब्लॉक होना या इसमें किसी तरह की कोई गंभीर रुकावट आना होता है। इस रुकावट के दो मेन कंपोनेंट होते हैं, जिसमें से एक स्टेबल कंपोनेट कोलेस्ट्रॉल का जमना होता है।
Also Read – Heath News: क्यों आता है हार्ट अटैक, कैसे कुछ ही पल में चली जाती है जान
हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या करें?
हार्ट अटैक से बचाव के टिप्स एक स्वस्थ, संतुलित आहार खाएं (अतिरिक्त फैट / तेल / मांस से बचें; हरी सब्जियां, फल, नट्स, मछली अपनी डाइट में शामिल करें)। धूम्रपान और शराब के अधिक सेवन से बचें। अपने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर के स्तर और कोलेस्ट्रॉल को सामान्य रखें।
हार्ट अटैक को रोकने के लिए क्या खाएं?
– साबुत अनाज हार्ट के मरीजों को डॉक्टर खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ाने की सलाह देते हैं|
– फल-सब्जियां हार्ट अटैक के बाद फल और सब्जियों का सेवन करना अच्छा माना जाता है|
– नट्स रोजाना एक मुठ्ठी नट्स का सेवन हार्ट की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है|
– लीन मीट और सी फूड प्रोटीन से भरपूर लीन मीट का सेवन फायदेमंद माना जाता है|
source – EMS