पोर्न देखने के पुराने मामले में त्रिपुरा के 6 विधायक निलंबित

6 Tripura MLAs suspended in old case of watching porn

अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा में बीजेपी और टिपरा मोथा के विधायकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, टिपरा मोथा के विधायक अनिमेष देबबर्मा ने भाजपा विधायक जादब लाल नाथ के विधानसभा में पोर्न देखने का मुद्दा उठाया।

6 Tripura MLAs suspended in old case of watching porn

वे चाहते थे कि इस मुद्दे पर सदन में बात हो, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने चर्चा के लिए कुछ अन्य मुद्दे उठाए।

Also Read –सीधी कांड: निर्दोष मुख्यमंत्री का प्रायश्चित

इस पर टिपरा मोथा पार्टी और कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। मामला 2020 का है, बीजेपी विधायक जादब लाल नाथ पर विधानसभा में पोर्न देखने का आरोप लगा था। विधायकों ने मेज पर चढ़कर नारेबाजी की।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विश्वबंध सेन ने सीपीआई (एम) विधायक नयन सरकार, कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन और तीन टिपरा मोथा के बृस्वकेतु देबबर्मा, नंदिता रियांग और रंजीत देबबर्मा को दिन भर के लिए निलंबित कर दिया।

Comments are closed.