Loksabha Elecltions: बहुमत के लिए 272 सांसदों का जीतना जरूरी

लोकसभा की कुल 543 में से 542 सीटों पर मतगणना जारी है। बहुमत के लिए 272 सांसदों का जीतना जरूरी है। सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है, क्योंकि यहां भाजपा प्रत्याशी के सामने कोई उम्मीदवार नहीं था।
इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) और कांग्रेस की अगुवाई वाले आईएनडीआईए (INDIA) के बीच हुआ। अब तक की मतगणना किसी टी-20 मुकाबले से कम नहीं रही। शुरू में एनडीए (NDA) को भारी बढ़त दिखाई गई, बाकी में आईएनडीआईए (INDIA) ने जबरदस्त वापसी की। अब फाइनल नतीजे का इंतजार है।
राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। हमें अपेक्षित नतीजे नहीं मिले, लेकिन लगातार तीसरी बार सरकार बनाना ये साफ दिखाता है कि जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चाहती है। विपक्ष ने झूठ फैलाने की कोशिश की, लेकिन देश की जनता ने भाजपा को जनादेश दिया।
