इंदौर में दो दिन में डेंगू के 21 नए मरीज मिले

21 new dengue patients found in Indore in two days
21 new dengue patients found in Indore in two days

इंदौर। शहर में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं जिससे यह साबित होता है कि देश के सबसे स्वच्छ शहर में कचरा, गंदगी है। मंगलवार को जो सेम्पल जांचे गए उनमें 21 नए मरीज मिले हैं। कई मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग कह रहा है कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। गंदी बस्तियों सहित पॉश कालोनियों में भी मरीज निकल रहे हैं।

Also Read – जो लोग रोजाना कसरत करते हैं, वह कम बीमार पड़ते है
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार मरीजों की जांच की जा रही है और मंगलवार को 21 नए मरीज मिले हैं। अलग-अलग कालोनियों में स्वास्थ्य विभाग में सर्वे किया था जिसके बाद यह मरीज निकले। कुछ मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए हैं।

विभाग ने ड्रोन से सर्वे कराया था और कई मल्टियों में छत पर पानी जमा होने व टंकियों के गंदे पानी के कारण डेंगू का लार्वा मिला था। इसके बाद दवा का छिड़काव भी किया गया लेकिन मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। अब प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम मिलकर अभियान चलाएगा तथा डेंगू की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव और अन्य आयोजन किए जाएंगे।

Source – mitesh

Comments are closed.