शादी में नाचने को लेकर विवाद में युवक की हत्या

murderd in indore
murderd in indore

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक शादी समारोह में नाचने के दौरान हुए विवाद में युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई ।घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी की तलाश की जा रही है। टी आई देवेंद्र मरकाम के मुताबिक घटना ग्वाला कॉलोनी क्षेत्र की है। यहां एक शादी समारोह में विनोद पिता घनश्याम रावत 20 साल निवासी दूधिया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। रात करीब 12:50 बजे उसे गंभीर हालत में बड़े अस्पताल लेकर दोस्त सचिन और नरेंद्र पहुंचे थे।

बताया जाता है कि विनोद अपने दोस्त अजय की शादी में आया था जहां नाचने की बात पर उनकी डीजे वाले से विवाद हुआ था। इसके बाद विनोद और नरेंद्र से मारपीट हुई तब लोगों ने समझा कर विवाद को खत्म कर दिया था। दोस्त नरेंद्र ने बताया कि विनोद आधे घंटे बाद दोस्त शुभम को शादी वाली जगह से करीब 200 मीटर दूरी पर घायल हालत में मिला उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इस पर पुलिस को सूचना देकर उसे बड़े अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Also Read – मंदिरो में दर्शन के लिए आने वाली बृद्ध महिलाओ से चैन लूट की वारदात करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त

विनोदबॉक्स डिस्पोजल कंपनी में काम करता था। दोस्त नरेंद्र ने बताया कि विनोद डिस्पोजल कंपनी में काम करता है पिता दूधिया में खेती-बाड़ी करते हैं। वही परिवार में एक बड़ा भाई और छोटी बहन है। विनोद दोस्त की शादी में आया था वह भी उसके साथ डिस्पोजल कंपनी में काम करता है।

Comments are closed.