नकली नोट कांड में महिला गिरफ्तार ग्रामीण क्षेत्रों में खपा चुकी लाखों के जाली नोट

Woman arrested in counterfeit currency case; had circulated fake notes worth lakhs in rural areas.
Woman arrested in counterfeit currency case; had circulated fake notes worth lakhs in rural areas.

इंदौर। गांधी नगर पुलिस द्वारा नकली नोट छापने और बाजार में खपाने वाले गिरोह का खुलासा करने के बाद मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर लाखों रुपये के जाली नोट ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे कस्बों में चलाने का आरोप है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला ने किन-किन स्थानों पर नकली नोट खपाए।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले दीपक पटेल, रवि प्रताप और संजय वैष्णव को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड संजय वैष्णव ही मुसाखेड़ी क्षेत्र में 200 और 500 रुपये के जाली नोट छाप रहा था। पूछताछ के दौरान संजय ने धार निवासी ऋतिक का नाम उजागर किया। पुलिस के मुताबिक ऋतिक ने लाखों रुपये के जाली नोट खरीदकर उन्हें छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने की बात स्वीकार की। fake notes worth lakhs in rural areas

जांच आगे बढऩे पर पुलिस को अंजड़ निवासी कुसुम चौहान की भूमिका का पता चला। पूछताछ में सामने आया कि कुसुम ने एक लाख रुपये के बदले चार लाख रुपये के जाली नोट खरीदे थे। महिला ने पुलिस को बताया कि वह तंत्र क्रिया का कार्य करती है और कर्ज में डूबी हुई थी। इसी दौरान ऋतिक के माध्यम से उसकी मुलाकात संजय वैष्णव से हुई, जिसके बाद उसने जाली नोट खरीदे और उन्हें बाजार में चलाना शुरू कर दिया।

पुलिस अब महिला से पूछताछ कर यह जानकारी जुटा रही है कि उसने किन बाजारों और क्षेत्रों में नकली नोट चलाए तथा इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।