31 मई से बदल सकता है मौसम, प्री-मानसून बारिश के आसार

इंदौर। रतलाम मंडल में माल परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए विभिन्न गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन किया जा रहा है। मंडल के कई रेलवे स्टेशनों पर आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण का कार्य तेजी से जारी है। इसमें इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर और मांगलिया गाव में भी काम चालू हो चुका है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन कार्यों का उद्देश्य माल ढुलाई प्रक्रिया को तेज, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है, ताकि व्यापारियों, श्रमिकों और रेल ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिना वी. केवलरमानी के मार्गदर्शन में लक्ष्मीबाई नगर, विक्रमनगर, उज्जैन, चंदेरिया, नीमच, सीहोर, मांगलिया गांव, मेघनगर, देवास, सनावद, बिनाना और दाहोद सहित कई गुड्स शेड्स पर विकास कार्य किए जा रहे हैं।इन स्थानों पर ऑल वेदर एप्रोच रोड, पीसीसी फ्लोरिंग, सर्कुलेशन एरिया, कवर शेड, हाईमास्ट लाइट, पेयजल सुविधा, महिला-पुरुष विश्राम कक्ष, शौचालय ब्लॉक, ट्रेडर्स रूम और गुड्स ऑफिस जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद माल परिवहन व्यवस्था को नया विस्तार मिलेगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। pre-monsoon rains expected