चाकूबाजी और फायरिंग करने वाले बदमाश गिरफ्तार, जुलूस निकला

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शनिवार देर रात बैखौफ बदमाशो ने मोपेड से जा रहे दो दोस्तों को घेरकर मारपीट करते हुए उन पर चाकू से हमला किया। इतना ही नहीं बदमाशों ने कट्टे से फायर कर युवक को घायल करने के साथ ही दहशत भी फैलाई। हमले में दोनो युवक हाथ में गोली और सिर पर चाकू का वार लगने से घायल हुए है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशो को 24 घंटो में ही गिरफ्तार कर इलाके में उनका जुलूस निकाला। ऐशबाग थाना टीआई जीतेन्द्र गड़वाल से मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी मल्टी ए ब्लॉक भानपुर में रहने वाले तालिब खॉन पिता माजिद खॉन (25) ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मार्बल कटिंग का काम करता है।
शनिवार को रात के समय वह दिलकुशा बाग में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने के लिये अन्य दोस्त नफीस राजा के साथ मोपेड से जा रहा था। आरोप है कि रास्तें में सोनिया कॉलोनी की तरफ जाते समय दो बाइको पर सवार आरोपी अरमान इक्का, अमन केला और उसके दो साथियो ने बाइक से टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। इससे पहले दोनों संभल पाते एक बदमाश ने कट्टा निकाल कर फायर कर दिया। गोली नफीस के बाएं हाथ की कोहनी में लगी है। इसके बाद बदमाशो ने घेरकर उनके साथ जमकर मारपीट की और चाकू से वार किये। धारदार हथियार के वार से नफीसे सिर उसके दोस्त तालिब के हाथ पर गंभीर घाव लगा है।
Also Read – Indoe Crime: डाक्टर सुनील साहू हत्याकांड में प्रेम प्रसंग का मामला ही सामने आया
वारदात को अंजाम देकर बदमाश उन्हें मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दोनो घायल दोस्तो को इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला कायम कर उनकी धरपकड़ के प्रयास शुरु किये। टीमो ने घेराबंदी करते हुए अमन केला और उसके साथी लुकमान को भी छुरे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की घायल और आरोपियो के बीच पुरानी रंजिश चल रही है, जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया है।
मारपीट और फायरिंग करने वाले आरोपी आदतन बदमाश है, उनके खिलाफ ऐशबाग सहित अन्य थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि फरियादियो द्वारा पकड़े गये बदमाशो के दो और साथियो के वारदात में शामिल होने की बात बताई गई है, जिसकी जॉच की जा रही है।
source – ems