मुंबई और गुजरात में रेलवे ट्रैक और रेलवे पुलों के आसपास पानी भर गया

नई दिल्ली मुंबई और गुजरात में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते रेलवे ट्रैक और रेलवे पुलों के आसपास पानी भर गया है। यही कारण है कि पश्चिम रेलवे को कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश से घोलवड और उंबरगांव रोड स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे पुल पर जलभराव बढ़ गया है, जिसके चलते रेलवे ने यह फैसला लिया।
शुक्रवार से रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द की जिनमें ट्रेन नंबर 19101 विरार-भरूच एक्सप्रेस 24 जुलाई को, ट्रेन नंबर 69174 दहानू रोड-बोरीवली मेमू भी रद्द की गई है। वहीं ट्रेन नंबर 12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस 25 जुलाई को नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 69152 सूरत-वलसाड मेमू भी रद्द। ट्रेन नंबर 12904 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस 25 जुलाई को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 22932 जैसलमेर-बांद्रा टर्मिसनस सुपरफास्ट 25 जुलाई को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 09001 मुंबई-सेंट्रल-भिवानी एक्सप्रेस नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 19417 बोरीवली-वटवा एक्सप्रेस 26 जुलाई को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 19251 वेरावल-ओखा एक्सप्रेस भी 25 जुलाई को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 19426 नंदुरबार-बोरीवली एक्सप्रेस 25 जुलाई को नहीं चलेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक भारी बारिश के चलते रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान देते हुए ये फैसला लिया है। अगर आप भी इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले हैं तो पहले ही अपनी ट्रेन के मौजूदा स्टेटस के बारे में चेक कर लें। रेलवे आखिरी समय में भी ट्रेनों के संचालन में बदलाव कर सकता है। आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसलिए अपनी ट्रेन का स्टेटस की जानकारी लें।
Source – ems