पोरवाल महिला महासभा ने मनाया फ़ाग उत्सव

भक्ति रस के भजनो पर जमकर थिरकी महिलाए

Porwal Mahila Mahasabha celebrated Phaag Utsav
Porwal Mahila Mahasabha celebrated Phaag Utsav

मंदसौर:-अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा मध्यप्रदेश इकाई द्वारा शहर के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर पर फ़ाग उत्सव मनाया गया, जिसमे प्रदेश व जिला इकाई के पदाधिकारियों ने भाग लेकर उल्लासपूर्वक माहौल मे खाटू श्यामजी की भक्ति, सुमधुर भजनो के साथ नृत्य कर मनोरथ किया! porwal samaj

faag utsav

इस सम्बन्ध मे जानकारी देते हुवे पोरवाल महिला महासभा मध्यप्रदेश इकाई की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मुजावदिया मंदसौर ,प्रदेश महामंत्री श्रीमती गायत्री डपकरा गरोठ व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती ललिता गुप्ता नाहरगढ़ ने बताया की इस अवसर पर 11 राधा कृष्ण की जोड़ियों ने सज धज कर फ़ाग उत्सव मे भाग लिया, जिन्हे महिला महासभा द्वारा उपहार दिए गए, महाआरती के पश्चात सभी पदाधिकारियों क़ो प्रसाद वितरण किया गया एवं सभी पदाधिकारियों का स्वल्पाहार भी रखा गया!