महापौर के पोस्टर को गोमूत्र और गोबर से शुद्ध किया!
यूथ कांग्रेस ने कहा उनका प्रतीकात्मक “शुद्धिकरण” प्रदर्शन सरकार को आईना दिखाने के लिए

भोपाल राजधानी भोपाल में हाल ही में पकड़े गए गौमांस के मामले को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इस प्रकरण में महापौर मालती राय की भूमिका को लेकर विपक्ष हमलावर है। शुक्रवार को यूथ कांग्रेस ने शहर के पांच नंबर स्टाफ स्थित चौराहे पर अनोखे और प्रतीकात्मक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर सरकार और नगर निगम को कठघरे में खड़ा किया।
प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर मालती राय के पोस्टर को गोमूत्र और गोबर से “शुद्ध” किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी हिंदू धर्म और गौमाता की रक्षा के नाम पर सत्ता में आई थी, लेकिन उसी शासनकाल में राजधानी में गौमांस पकड़ा जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह घटना हिंदू धर्म की आस्थाओं के साथ बड़ा खिलवाड़ है, जिसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार और नगर निगम प्रशासन पर तय होती है। Mayor’s poster purified with cow urine and cow dung!
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि सरकार और महापौर वास्तव में गौमाता और सनातन आस्था के प्रति गंभीर हैं, तो गौमांस तस्करी जैसे मामलों पर सख्त और पारदर्शी कार्रवाई क्यों नहीं दिखाई देती। यूथ कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सत्ता संरक्षण के चलते ऐसे मामलों को दबाने की कोशिश की जाती है, जबकि सार्वजनिक रूप से धर्म और आस्था की राजनीति की जाती है। यूथ कांग्रेस ने यह भी कहा कि उनका यह प्रतीकात्मक “शुद्धिकरण” प्रदर्शन सरकार को आईना दिखाने के लिए है। उनका दावा है कि गोमूत्र और गोबर से किया गया यह विरोध भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर करता है।
Source – ems
Comments are closed.