MP Police News: इंटरसेप्टर व्हीकल से रेडिसन-स्टार चौराहा रोड पर टीम ने तेज गति से वाहन चलाने वालों पर की आकस्मिक चैकिंग

Mp Police News
Mp Police News

● यातायात प्रबंधन पुलिस ने “नियंत्रित गति – सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत की कार्यवाही

● तेज गति/लापरवाही पूर्वक वाहन चलने पर 24 वाहनों के चालान कर 24,000 रुपये समन शुल्क राशि जमा करवाई

पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन श्री मनीष कुमार अग्रवाल के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा अधिकतम गति सीमा का उलंघ्घन कर तेज/लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों पर इंटरसेप्टर व्हीकल, स्पीड राडार गन से प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

आज दिनांक 26 मई 2023 को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री अनिल कुमार पाटीदार एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री बसंत कौल के नेतृत्व में निरीक्षक सुप्रिया चौधरी, सूबेदार विवेक परमार एवं क्यूआरटी 51 के प्रभारी सूबेदार सुरेंद्र सिंह के द्वारा रेडिसन-स्टार चौराहा रोड पर अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 24 वाहनों पर कार्यवाही कर 24,000 रुपये समन शुल्क जमा करवाया गया।

यातायात प्रबंधन पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की हिदायत भी दी गई।

यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा शहर के अन्य क्षेत्रों में इस तरह की आकस्मिक चेकिंग निरंतर की जाएगी एवं तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर आमजनमानस का जीवन संकट में डालने वाले वाले वाहन चालकों पर इंटरसेप्टर व्हीकल, स्पीड राडार के द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।Mp Police News

‘गति की अति’ के कारण लगातार ना केवल रोज दुर्घटनाएं हो रही है बल्कि असमय दुखद मौतें भी सामने आ रही है। गति की अति को नियंत्रित करने के लिए यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा इंटरसेप्टर वाहन के साथ “नियंत्रित गति-सुरक्षित जीवन” अभियान लगातार जारी रहेगा। Mp Police News

कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात के नियमों का पालन कर, सावधानी से वाहन चलाएं, स्वयं सुरक्षित रहें व दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

 

Source – PRO

Comments are closed.