indore crime :राजस्थान का अंतर राज्यीय तस्कर नारकोटिक्स इन्दौर की गिरफ्त में 

राजस्थान से md लाकर मंदसौर और आस पास सप्लाय करता था आरोपी 

indore crime
indore crime

इंदौर तस्करी एवम माफियाओं के विरुद्ध जारी अभियान के अंतर्गत धरपकड़ करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केपी राव द्वारा विशेष अभियान आरम्भ किया गया था जिसमे नारकोटिक्स विंग के सभी पुलिस अधिकारियों को अवैध मादक पदार्थ तस्करो की धरपकड़ हेतु समुचित दिशा निर्देश दिएवल गए थे जो उप पुलिस महानिरीक्षक महेश चंद्र जैन के निर्देशन में नारकोटिक्स मंदसौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी की जियाउद्दीन पिता मो हबीब निवासी ग्राम अरनिया थाना नई आबादी जिला मंदसौर का अपनी कब्जे की काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ. Md रखकर मंदसौर नीमच हाइवे से होता हुवा राजस्थान तरफ जा रहा ।

मुखबिर की सूचना पर निरी राकेश चौधरी मंदसौर नारकोटिक्स विंग की टीम द्वारा मंदसौर नीमच हाइवे मुल्तान पूरा फंटा पर मुखबिर के बताए अनुसार टीम ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल एवं md सहित पकड़ा जो एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते ़़हुए कुल मात्रा 514 ग्राम md कीमती करीब 25 लाख 70 हजार रु की पकड़ी एवम प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । जप्तशुदा md के संबंध मे प्रारंभिक पूछताछ मे डग राजस्थान के तस्कर से माल लाना बताया।

Comments are closed.