Health: कटहल पोषक तत्वों से भरपूर एक बेहद फायदेमंद सब्जी

Jackfruit is a very beneficial vegetable rich in nutrients.
Jackfruit is a very beneficial vegetable rich in nutrients.

बहुत कम लोग जानते हैं कि कटहल पोषक तत्वों से भरपूर एक बेहद फायदेमंद सब्जी है, जिसे ‘सुपरफूड’ भी कहा जा सकता है। कटहल में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी होता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह एक भारी और चिकनाई युक्त आहार है, जो शरीर को पोषण प्रदान करता है और सही तरीके से पकाने पर वात दोष को संतुलित करने में मदद करता है।

हालांकि जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसे पचाने में शरीर को अधिक समय और ऊर्जा लगती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, कटहल मधुमेह के मरीजों के लिए भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इससे रक्त में शर्करा का स्तर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसमें मौजूद पोटेशियम हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है और दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।

Also Read – Health: अजवाइन (Carom Seeds) पाचन, गैस, एसिडिटी और पेट दर्द में रामबाण

कटहल का एक बड़ा फायदा इसकी उच्च फाइबर मात्रा है, जो आंतों को साफ रखने में मदद करती है। Jackfruit कब्ज या पाचन से जुड़ी समस्याओं में इसका सेवन लाभकारी माना जाता है, क्योंकि यह आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। इस तरह यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होता है। सौंदर्य के लिहाज से भी कटहल फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। नियमित और संतुलित मात्रा में सेवन करने से त्वचा में निखार आता है और बालों की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

हालांकि इसके सेवन में कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। जिन लोगों को गैस, अपच या पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं, उन्हें कटहल सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। यदि शरीर में वात दोष अधिक है, तो इसे हल्के मसालों के साथ और संतुलित मात्रा में ही सेवन करना बेहतर होता है। मालूम हो कि सर्दियों के विदा होते ही और गर्मियों की दस्तक के साथ बाजारों में कटहल की भरपूर आवक शुरू हो जाती है। अलग-अलग क्षेत्रों में इसे बनाने के तरीके भले ही अलग हों, लेकिन इसके स्वाद और पौष्टिकता का कोई मुकाबला नहीं है।

Source – ems