गुंडो ने ठेकेदार को घर में घुसकर धमकाया

घटना सीसीटीवी में कैद हुई

indore crime news
indore crime news

इंदौर। आजाद नगर में गुंडो ने बुलाकर मारपीट करने और मोटरसाइकिल उठाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार परवेज और जावेद के घर फिरोज युसूफ अमजद और कादर ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि परवेज को यूसुफ ने अपने घर बनाने का ठेका दिया। जिसमें रुपए एडवांस देने की बात हुई।

लेकिन यूसुफ और फिरोज ने रुपए नहीं दिए। इधर परवेज ने काम बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी हथियार लेकर उसके घर पहुंचे और धमकाया। यहां आरोपी हाथ में हथियार लहराते हुए दिखे। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी देखने के बाद केस दर्ज करने की बात कही है।

इसी प्रकार फरियादी दिनेश पिता कामता प्रसाद वर्मा निवासी कुंदन नगर के घर में घुसकर दीपक साहू और दो अन्य ने तोड़फोड़ की दिनेश ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

Comments are closed.