परिजन तीर्थ पर गए, चोर ले गए जेवर और नगदी

इंदौर। पुलिस अधिकारियों के लाख प्रयासों के बाद भी शहर में चोरी की वारदातें नहीं थम रही है। एक परिवार को तीर्थ यात्रा पर जाना महंगा पड़ा। चोर उनके घर से सोने चांदी के जेवर और नगदी चुरा कर ले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी राहुल पिता मोहनलाल सोनी निवासी नर्मदा कॉलोनी अन्नपूर्णा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह परिवार सहित तीर्थ यात्रा से लौटे तो चोरी का पता चला। चोर लगभग तीन लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवर और नगदी चुरा कर ले गए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। thieves stole jewellery and cash
इसी प्रकार फरियादी महेश पिता ओमप्रकाश यादव निवासी वृंदावन कॉलोनी के यहां चोरी की घटना हुई। फरियादी महेश के मुताबिक वह परिवार सहित रिश्तेदार के यहां मंदसौर गए थे। लौटे तो चोरी का पता चला।दर्ज कराई रिपोर्ट में उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अलमारी में रखें लगभग 2 लाख से अधिक के जेवर और नगदी 14 हजार रुपए चुरा कर ले गए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया। फरियादी अंजलि पति विजय शंकर राठौर निवासी पिपलियाहाना के यहां चोरी की घटना हुई। पुलिस के मुताबिक चोर कितने का माल ले गए यहां भी स्पष्ट नहीं है।
गोदाम से चुराए दवाइयां के कार्टून
फरियादी आशुतोष पिता हरि नारायण गोयल ने पुलिस को बताया कि लसूडिया मोरी में उसका गोदाम है। जिसका ताला तोडक़र चोर लगभग दो लाख से अधिक की दवाइयां के कार्टून चुरा कर ले गए। लसूडिया पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया।
कार सहित आधा दर्जन दो पहिया वाहन चुराए
चोर बीते 24 घंटे के अंदर अलग-अलग स्थान से एक कार सहित आधा दर्जन दो पहिया वाहन चुरा कर ले गए। फरियादी प्रशांत पिता अनिल माहेश्वरी की गुमास्ता नगर से अज्ञात व्यक्ति कार चुरा कर ले गया। इसी प्रकार नासिर खान की चंदन नगर से बाइक, मनोज भदोरिया की विजयनगर से बाइक, शैलेंद्र चतुर्वेदी की पलासिया से एक्टिव और तीन अन्य गाडिय़ां कर ले गए। सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया।
