इंदौर में बन रहा था नकली टाटा नमक, आरोपी गिरफ्तार
1850 किलो कच्चा माल मिला

इंदौर। एरोड्रम क्षेत्र में टाटा नमक की नकली पैकिंग करने वाली फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मार कर 840 पैकेट नकली नमक और 1850 किलो कच्चा माल और मशीनरी जप्त की है।
एरोड्रम थाना प्रभारी तरुण सिंह भाटी के मुताबिक टाटा कंज्यूमर प्रोटेक्ट लिमिटेड के टेक्निकल एक्सपर्ट ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंदौर में कंपनी के ब्रांड टाटा नमक की नकली पैकेजिंग कर बाजार में बेचा जा रहा है। इससे कंपनी और शासन को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
शिकायत के बाद पुलिस ने लोकनायक नगर में एक स्थान पर छापा मार कर जितेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में नकली नमक आदि बरामद किया है। nakli tata namak in indore
इसमें मुख्य रूप से 840 किलो टाटा नमक, 1850 किलो कच्चा नमक, 980 खाली ब्रांडेड पैकेजिंग 32 खाली कट्टे, वेइंग मशीन, पैकिंग मशीन, सिलाई मशीन और डिजिटल तराजू जप्त किया है।
दिल्ली से मंगवाता था पैकेजिंग का सामान
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नकली पैकेजिंग का सामान दिल्ली से मंगवाता था और स्थानीय स्तर पर सस्ते कच्चे नमक को पैक कर टाटा नमक के नाम से आसपास के क्षेत्र में बेचता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
